नोखा थाना में एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, कपड़े फाड़ने, गहने लूटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि 30 जनवरी को गांव के दो युवक अपने अन्य साथियों के साथ पिकअप और कैंपर में सवार होकर उसके घर पहुंचे। आरोपी नशे में धुत थे। पीड़ित महिला ने बताया-मैं जब शोर सुनकर कमरे के गेट के पास गई तो एक आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
उसने कहा कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद उन्होंने मेरी कैंपर गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब मैने विरोध किया पिस्तौल दिखाने वाले आरोपी ने लज्जा भंग की। जमीन पर गिराकर मारपीट का आरोप
इसके बाद सभी आरोपी गाड़ी से नीचे उतर आए और उसके साथ गाली गलौज के बाद जमीन पर गिराकर मारपीट की।दो आरोपियों ने उसके गले से सोने के जेवर तोड़ लिए और बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा। मेरे चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे और मुझे छुड़ाया। खेत पर जाने के दौरान की मारपीट
पीड़िता ने बताया-31 जनवरी को मैं और मेरा भाई खेत में गायों की देखभाल करने और दूध निकालने गए तो आरोपियों ने गाड़ियों से खेत के गेट को टक्कर मारकर उसे तोड़ दिया। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की। डर की वजह से वे भागकर अपने काका की ढाणी पहुंचे।


