तलाव गांव में विराट हिंदू सम्मेलन:संघ शताब्दी पर हुआ आयोजन, कलश यात्रा निकाली

तलाव गांव में रविवार को संघ शताब्दी के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें तलाव, फतेहपुर, सहनहाली, भोपाल गंज, जोरावरपुरा और छत्रपुरा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री नंदलाल प्रजापति, गायत्री परिवार के साधक चंद्रशेखर जैन और दुर्गा वाहिनी प्रमुख विष्णु कुमारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और भारत माता की झांकियां शामिल थीं। ग्रामवासियों ने मार्ग में पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। महापुरुषों के आदर्शों और देशभक्ति के बलिदान से राष्ट्र सुरक्षित मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद कोटा के विभाग मंत्री नंदलाल प्रजापति ने कहा कि हमारे महापुरुषों के आदर्शों और देशभक्ति के बलिदान से राष्ट्र सुरक्षित है। उन्होंने जोरावर सिंह और फतेह सिंह के धर्म के लिए दिए गए बलिदान का उल्लेख किया और व्यक्ति निर्माण हेतु बच्चों को संघ की शाखा में भेजने का आह्वान किया। गायत्री परिवार के साधक चंद्रशेखर जैन ने मां गायत्री मंत्र से अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, खर्चीली शादियों से बचने और बच्चों को आदर्श व संस्कार देने पर जोर दिया। उन्होंने ‘हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा’ का संदेश दिया। 8 मंडलों में सम्मेलन संपन्न हो चुके कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। इसका संचालन धनराज पारेता ने किया। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष मुकेश नागर, बाबा उर्फ रविंद्र योगी और गोविंद नागर ने ग्रामवासियों, व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। खण्ड प्रभारी रमेश चंद्र नागर ने बताया कि खतौली खंड में कुल 12 मंडलों में ऐसे हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं, जिनमें से 8 मंडलों में सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं। आगामी हिंदू सम्मेलन बागली, कैथोदा, नीमसरा और ढ़ीपरी चंबल में 8 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *