नोखा में रविवार को थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 83 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ जब्त किया है। मामले में एक युवती सहित तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक केटा कार भी जब्त की है। इन तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान टिंवकल गोदारा (25) निवासी लूणी जिला जोधपुर, राकेश भादू (30) थाना कापरडा, जिला जोधपुर और सुभाष सिहाग (32) निवासी पुलिस थाना भोजासर, जिला फलोदी के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों से मादक पदार्थ एमडीएमए के स्रोत के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। उप निरीक्षक तनसुखराम के नेतृत्व में टीम ने एक केटा कार में सवार तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। ये रहे कार्रवाई में शामिल
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक तनसुखराम के साथ कांस्टेबल सतीश मूण्ड, जेठू सिंह, दिनेश और निर्मला पुलिस थाना नोखा से शामिल थे। डीएसटी बीकानेर से सहायक उप निरीक्षक रामकरण, हेड कांस्टेबल कान दान और लखविन्द्र सिंह, तथा कांस्टेबल करण पाल सिंह, संदीप कुमार और गणेशाराम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पूरी कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक रामकरण (डीएसटी बीकानेर) की सूचना पर आधारित थी।


