बालेसर के सेखाला में कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:पति-पत्नी और दो बच्चे घायल, एनएच 125 पर हुआ हादसा

बालेसर में जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर सेखाला गांव के पास रविवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कार की टक्कर में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कार से टकराई
पेट्रोल पंप संचालक डूंगरसिंह इंदा ने बताया-घटना सेखाला गांव की सरहद में हुई। बालेसर की तरफ से आ रही पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ये हुए घायल
घायलों में जोधपुर निवासी जगाराम (40), उनकी पत्नी इमरती देवी (36), बेटी पुष्पा (16) और बेटा मनीष चौधरी (15) शामिल हैं। ये सभी कार में सवार थे। इलाज के लिए जोधपुर
हादसे के बाद घायलों को निजी वाहन की मदद से बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। वहां नर्सिंगकर्मी रामप्रसाद और जितेंद्र सोनी ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को आगे के इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *