बांधवगढ़ में दो दिन में तीसरे भालू की जान गई:वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार, मौत के कारणों की जांच जारी

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीआरआर) के पनपथा बफर परिक्षेत्र में एक चार वर्षीय नर भालू का शव मिला है। दो दिनों के भीतर भालू की मौत की यह तीसरी घटना है। पनपथा बफर के खितौली सर्किल अंतर्गत मेडरा बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ-448 में गश्त के दौरान टीम ने भालू का शव देखा। वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की मदद से घटनास्थल की तलाशी ली। जांच और अंतिम संस्कार प्रारंभिक जांच के बाद भालू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी लगातार हो रही मौतों के कारणों की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। दो दिनों में तीसरी मौत इससे पहले शुक्रवार को मानपुर बफर क्षेत्र में एक मादा भालू और एक शावक का शव भी मिला था। दो दिनों में तीन भालुओं की मौत से वन्यजीव संरक्षण को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *