विद्युत दफ्तर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया

दंतेवाड़ा| विद्युत वितरण कंपनी के संभागीय कार्यालय दंतेवाड़ा में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया ””गया । रजत जंयती समारोह में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए । मुख्य अतिथि के रूप में नंदलाल मुडामी, जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा सनिता भास्कर, जनपद अध्‍यक्ष दंतेवाडा, जिला पंचायत लिलेश्वरी सदस्य नागेश, जिला पंचायत सदस्य कमला विनय नाग एवं रमेश जनपद उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन किया गया तत्पश्चात कार्यपालन अभियंता बीके सिंह के द्वारा विद्युत वितरण कंपनी में संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यपालन अभियंता के उद्बोधन पश्चात मुख्य अतिथियों ने 25 वर्षों में हुए विभिन्न विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। मुड़ामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक समय था जब बस्तर में ब्लैक आउट हुआ करता था परंतु आज बस्तर विकास के नित नये आयाम गढ़ रहा है। अतिथियों के उद्बोधन पश्चात विभिन्न वर्गों के हितग्राहियों को मुख्य अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें सौर उर्जा कनेक्शनों के हितग्रायियों, बीपीएल हितग्राहियों एवं कृषि के हितग्राही सम्मिलित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *