मनरेगा को बचाने पोलमी में कांग्रेस ने चलाया अभियान

पोलमी| मनरेगा योजना के अस्तित्व पर मंडराते खतरे व मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत पोलमी में कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव कृष्णा पुसाम ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसे वर्तमान नीतियों के माध्यम से कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से न केवल मनरेगा को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, बल्कि रोजगार गारंटी योजना को खत्म करने की साजिशों के खिलाफ आवाज उठा रही है। देशभर में धरना, प्रदर्शन और पदयात्रा के माध्यम से मजदूरों, गरीबों और किसानों के हकों की रक्षा के लिए कांग्रेस संकल्पित है। इस मौके पर बलराम, नानुकलाल गाडेवाल, सदाराम साहू, बसंत साहू, गंगा धुर्वे, मायाराम मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *