जगन्नाथपुर में विशेष ग्राम सभा हुई ग्रामीणों ने नाली, सफाई के मुद्दे उठाए

भास्कर न्यूज | बालोद जगन्नाथपुर पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों ने नाली, सफाई, झंडापारा में नाली निर्माण और आंगनबाड़ी केंद्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए। इस बैठक की अध्यक्षता सरपंच देवकुंवर कोसिमा ने की। बैठक में गांव की नाली सफाई पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने नियमित सफाई न होने से उत्पन्न समस्याओं का जिक्र किया। वहीं, झंडापारा में नाली निर्माण और विस्तार की मांग भी प्रमुख रही। इसके लिए 25 ग्रामीणों ने पंचायत को लिखित आवेदन सौंपा। पंचायत प्रतिनिधियों ने नालियों में कचरा फेंके जाने पर नाराजगी जताई और ग्रामीणों से अपील की कि नालियां कूड़ादान नहीं हैं। पंचायत ने कचरा संग्रहण व्यवस्था शुरू करने का आश्वासन भी दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पटेल ने असामाजिक तत्वों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में उत्पात मचाने की लिखित शिकायत दी। उन्होंने सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण की आवश्यकता जताई। सभी उठाए गए मुद्दों पर पंचायत द्वारा आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। ग्राम सभा में सचिव खिलेश कुमार साहू, उप सरपंच मनोज सूकतेल, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *