श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया पाठ

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर नजदीक अली मोहल्ला में भक्तों की ओर से माघ माह के उपलक्ष्य में चल रहे हवन में पूर्णाहुति डाली गई। इसमें पंडित कमलेश्वर मिश्रा ने सुबह 6:30 बजे से श्री रामायण पाठ का उच्चारण किया। तत्पश्चात भक्तों ने हवन में पूर्णाहुति डाली। इस अवसर पर मंदिर की सेवादार रमन कपिल ने बताया कि मंदिर के प्रांगण में हवन का आयोजन एक माह पहले पूर्णिमा के दिन आरंभ किया गया था और रविवार को पूर्ण आहुति डालकर समापन किया गया है। यज्ञ के समापन के उपरांत मंदिर में खीर, चने कुलचे, खिचड़ी व फ्रूट का लंगर भी लगाया गया। यहां मीनू कपिल, चांद मरवाह, सुमन शर्मा, शारदा सिक्का, शशि सिक्का, वीना वर्मा, नीलम, बॉबी हरजाई, पूनम बब्बर, किरण बाला, रिंपी कपूर, कीर्ति ढल, आशी वर्मा, सिमरन, ममता, बिल्लू नारंग, अश्विनी, टिंकू पंडित व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *