जालंधर | सतगुरु रविदास जी के पावन प्रकाश दिवस पर नकोदर रोड पर लंगर लगाया गया। यहां गुरनाम सिंह ब्लॉक प्रधान, बिशन सिंह, कुलवंत सिंह, सौदागर सिंह, विक्की, नछतर सिंह ने श्रद्धापूर्वक सेवा निभाई। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ मंत्री मोहिंदर भगत, जिला योजना बोर्ड जालंधर के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने किया। यहां संजीव भगत, वरुण सज्जन, अतुल भगत, चंदन भगत, पूजा सिंह, कुलवंत सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।


