शाहकोट | श्री गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व शाहकोट के पास गांव तलवंडी बूटेयां में श्रद्धा से मनाया गया। इस मौके पर भाई राजन सिंह ने संगत को गुरु के इतिहास के बारे में बताया और संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद संगत को गुरु का लंगर बांटा गया। इस मौके पर ब्लॉक समिति के पूर्व सदस्य चरणजीत सिंह, रिटायर्ड इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस गुरचरण सिंह, सीनियर वेटनरी ऑफिसर डॉ. अमनदीप, रमनदीप कुमार, दमनदीप कुमार, अश्वनी कुमार, बलजीत सिंह, दलजीत सिंह रेड़वा कराटे कोच, गुलशन सिंह मौजूद रहे।


