अलावलपुर में प्रकाश पर्व को लेकर शोभायात्रा निकाली

श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार बाद दोपहर अलावलपुर में श्री गुरु रविदास नौजवान सभा मोहल्ला सुंदर नगर की अगुवाई में अमृतवाणी श्री गुरु रविदास जी महाराज की छत्रछाया में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्री गुरु रविदास मंदिर मोहल्ला जुलाया, श्री गुरु रविदास मंदिर नजदीक पुराना कमेटी घर, श्री गुरु रविदास मंदिर मोहल्ला नवीपुर एवं श्री गुरु रविदास मंदिर मोहल्ला पहाड़ियां की सभाओं ने सहयोग किया। इस मौके पूरा इलाका ‘श्री गुरु रविदास शक्ति अमर रहे’ के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ महंत दीपिका एवं शहर की अन्य शख्सियतों ने रिबन काटकर किया। प्रमुख शख्सियतों को श्री गुरु रविदास नौजवान सभा के प्रधान बृजभूषण ने सम्मानित किया। शोभायात्रा का शहर निवासियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *