जतिन क्रिकेट क्लब ने स्टार रॉयल की टीम को 43 रन से हराया

जालंधर|जतिन क्रिकेट क्लब और स्टार रॉयल क्लब के बीच टी-20 मैच हिटर्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जतिन क्रिकेट क्लब ने बेहतर शुरुआत की। बल्लेबाजी में जतिन कत्याल ने 47, लाडा गुजराल ने 52, कार्तिक ने 49, वंश ने 20, आर्यन कोहली ने 10 रनों का योगदान दिया और टीम 190 रन 5 विकेट पर बना पाई। गेंदबाजी करने उतरे जतिन क्रिकेट क्लब की तरफ से वसंत ने 4 ओवर में मात्र 6 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, कप्तान जतिन ने 2 विकट, आशु ने 3 विकेट, जाकिर और अभयदीप ने 1-1 विकेट हासिल किया। स्टार रॉयल क्लब 148 रन पर ऑलआउट हो गई और जतिन क्रिकेट क्लब ने 43 रन से मैच जीत लिया। नितिन इंग्लैंड की तरफ से वसंथ को प्लेयर आफ द मैच, आशु को बेस्ट बॉलर और जतिन को बेस्ट ऑल अराउंड परफॉरमेंस आफ द डे के अवॉर्ड से नवाजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *