69वीं नेशनल स्कूल खेल जूडो . पहले दिन पंजाब के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक कांस्य पदक जीता

भास्कर न्यूज | जालंधर 69वीं नेशनल स्कूल खेलों के अंतर्गत जूडो अंडर-19 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता 30 जनवरी से 3 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में पंजाब की टीमों ने हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन किया। टीम के इंचार्ज सुरिंदर कुमार लेक्चरर शारीरिक शिक्षा ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन पंजाब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लड़कियों के +70 किलोग्राम भार वर्ग में कनवलप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं लड़कों के मुकाबलों में -40 किलोग्राम भार वर्ग में वीर ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि +90 किलोग्राम भार वर्ग में अमनतवीर सिंह जालंधर ने कांस्य पदक जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया। उन्होंने आगे कहा कि बाकी खिलाड़ियों पर भी पूरा भरोसा है कि वह भी पदक जीतकर पंजाब का गौरव बढ़ाएंगे। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स सुनील कुमार ने खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *