बस्ती बावा खेल नहर से मिला 3 महीने के मासूम का शव

भास्कर न्यूज | जालंधर राजा गार्डन स्थित बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर से अज्ञात नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार रविवार को पुल के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में पड़े एक कपड़े पर पड़ी। पास जाकर देखा तो पता चला कि उसमें एक बच्चे का शव लिपटा हुआ है। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने थाना बस्ती बावा खेल में सूचना दी तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि मृत बच्चे की उम्र करीब 2 से 3 महीने के बीच प्रतीत हो रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसीपी भाटिया ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मासूम को नहर में किसने और कब फेंका। पुलिस नहर के आसपास के इलाकों, घरों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में जन्मे बच्चों का रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है ताकि बच्चे की पहचान की जा सके। सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो आपको जानना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *