गोराया थाने के अंतर्गत आते गांव संग ढेसियां में चोरों ने बीती रात दो किराना दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार सूरज और राजेश ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात को अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे वापस आए, तो दुकानों के ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर का सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था। चोरों ने गल्ले में रखी करीब 4,000 रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। संग ढेसियां के निवासियों का कहना है कि गांव में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दुकानदारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।


