चोरी की एक्टिवा समेत गिरफ्तार

जालंधर| प्रतापपुर टी-पॉइंट के पास नाकाबंदी के दौरान चोरी की एक्टिवा के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम प्रतापपुरा के पास नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक्टिवा सवार एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे की ओर मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान हरमिंदर सिंह उर्फ मन्ना निवासी गांव उस्मानपुर बताई। जांच में सामने आया कि उसके पास मौजूद एक्टिवा चोरी की है। पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *