जालंधर | अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद प्रबंधक कमेटी की ओर से 7 फरवरी को पूर्व मेयर सुनील ज्योति की तीसरी पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में मेगा मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। कैंप सुबह 10 से दोपहर 2 बजे लगाया जाएगा। इसमें नेशनल आई अस्पताल के विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। मोतियाबिंद के मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन किए जाएंगे। कैंप में थायरॉइड और शुगर की जांच भी मुफ्त करवाई जाएगी। यहां डॉ. अनिल ज्योति, प्रवीण महाजन, विपिन उप्पल, डॉ. राजेश ज्योति, राजेश शर्मा, पं. राकेश शर्मा, सुदर्शन भार्गव, राघव ज्योति, नरिंदर पुरी, हरीश सैनी, हितेंद्र कपूर, राकेश बाहरी भी मौजूद रहे।


