जालंधर | श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सलेमपुर रोड पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वर्ण पार्क वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों की तरफ से संगत के लिए फलों का लंगर लगाया गया। प्रधान बल्ली माही, रजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, बलजीत सिंह, सुरेश कुमार आदि इलाके के लोगों ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।


