जालंधर | कन्या महाविद्यालय की पीजी डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स की स्पर्धा को मिक्स्ड-मीडिया पेंटिंग एवं क्राफ्ट वर्क के लिए भारत सरकार के कॉपीराइट कार्यालय द्वारा कॉपीराइट प्रदान किया गया। उन्हें प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया। यह कलाकृति पूरी तरह से मौलिक सोच पर आधारित है। इसे बेकार व पुनः उपयोग किए गए सामान से बनाया गया है। इसमें बेकार कागज, शीशा और अन्य रिसाइकल्ड वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया है। चित्र बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया कैनवास भी पुराने बेकार कपड़े से तैयार किया गया है।


