बूंदी. केपाटन रोड पर रोडवेज की बसें कम चलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग पर एक से दो घंटे इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिलती। ग्रामीण बस के इंतजार में खड़े रहते हैं। मजबूरी में जान जोखिम में डालकर टैक्सियों में आवागमन करना पड़ रहा है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को ऐसी समस्याओं को भी विधानसभा में उठाना चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से बड़ी संख्या में रोजाना यात्री पाटन जाते हैं, मजबूरी में निजी साधनों से यात्रा करनी पड़ती है। – हरिशंकर शर्मा


