ईश्वर में लीन होना ही सच्ची भक्ति: मुनि विकसंत सागर

भास्कर न्यूज़ | भीलवाड़ा बापूनगर स्थित श्री पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय मुनि विकसंत सागर महाराज के सानिध्य में रविवार सुबह श्रीजी पर अभिषेक एवं शांतिधारा की। उपाध्याय मुनि विकसंत सागर ने कहा कि तीर्थंकर भगवान जिन्होंने पूरी तरह से क्रोध, छल, इच्छा आदि पर विजय प्राप्त की हो, उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हमारा कल्याण होगा। प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट चंद्रशेखर आजादनगर के सचिव नंदलाल झांझरी सहित कई समाजजनों ने मुनि विकसंत सागर को श्रीफल भेंटकर चंद्रशेखर आजादनगर में आने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *