स्वामी विवेकानंद तरणताल के 30 तैराकों का सम्मान

भीलवाड़ा | स्वामी विवेकानंद तरणताल के तैराकों की उपलब्धियों के आधार पर तरणताल परिसर में प्रतिभावान 30 तैराकों का सम्मान किया गया। जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि वर्तमान में तरणताल के तीन तैराक गुजरात के गांधीनगर स्थित ग्लेनमार्क स्विमिंग अकादमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दो तैराक शिवदेव सिंह राणावत और कनिष्क खींची ने एसजीएफआई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया। 9 तैराकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का गौरव बढ़ाया। शिवदेव सिंह राणावत, कनिष्क खींची, कुमार अवन सिंह राणावत, तेज सिंह राणावत, महिरांश शेखावत, हर्षित बैरवा, सुशील अचार्य, कृतज्ञ कुमावत, आफताब कायमखानी, दक्षवीर गांछा, देवराज माली, वैभव माली, शवाना राणावत, ऊर्जा प्रसाद यादव, ऐश्वर्या शेखावत, खुशी बैरवा, मानसी बैरवा, नव्या राठौड़, अवंतिका ओझा, शुभम गांछा, दीपक मीणा, विजय गुर्जर, श्रीयांश शर्मा, आलिया कायमखानी, अदिति खोईवाल, प्रियंका माली, प्रीति माली, निहारिका राठौड़ एवं पूर्विक आचार्य को सम्मानित किया। इस दौरान विवेकानंद खेल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष धनराज गांछा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, कमल सिंह राणावत, अब्बास अली कायमखानी, यमुना प्रसाद यादव, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, सोहन बैरवा, मुकेश मित्तल, अर्चना यादव, परवीन बानो, दीपक अग्रवाल, इमरान कायमखानी, डॉ. त्रिवेंद्र चौहान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *