भीलवाड़ा | रामेश्वरम से लाए 2100 कौड़ी एवं गोमती चक्र मसानिया भैरुनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ चोला चढ़ाने में अर्पित किए। अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी व पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि पूजा कर बची हुई कौड़ी एवं गोमती चक्र श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किए जाएंगे।


