अपील; धोवरा, दहेज व दस्तूर प्रथा बंद करने के साथ प्री-वेडिंग शूट जैसी परंपराओं पर लगे रोक

भीलवाड़ा | जिला दाधीच मंडल की नई जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजमल जोशी कांदा ने की। मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष महावीर शर्मा, महामंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष जगदीश शर्मा भगवानपुरा, विधि मंत्री कैलाश चंद्र शर्मा, प्रचार मंत्री ओम दाधीच मिश्रा टीटोड़ा को जिम्मेदारी दी। कार्यकारिणी सदस्य शंकर लाल ओझा, रेखा कुदाल और दीपक शर्मा को बनाया। संरक्षक जगदीश शर्मा ने धोवरा प्रथा, दहेज और दस्तूर प्रथा बंद करने के साथ प्री-वेडिंग शूट जैसी दिखावटी परंपराओं पर रोक लगाने का आह्वान किया। जमनालाल जोशी, कैलाश चंद्र व्यास हलेड़, घनश्याम शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, ओम तिवाड़ी, पीयूष पाटोदिया, अनिल आचार्य, न्यास अध्यक्ष हरिप्रकाश कंठ, पंडित अशोक शर्मा, गोपीकिशन पाटोदिया, गणपत दाधीच, राजेश तिवाड़ी, कुश आचार्य, सत्यनारायण लापिया, गोपाल तिवाड़ी रूपाहेली, कुलदीप जोशी, प्रशांत, राजू त्रिपाठी मंगरोप, गोपाल शर्मा, शंकर लाल ओझा, सत्यनारायण शर्मा जहाजपुर, लक्ष्मीनारायण शर्मा राजीव दाधीच, सुनील दाधीच, सहित लव आचार्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *