पीएम लखपति दीदी योजना से महिलाएं अब रोजगार मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बन रहीं : राखी राठौड़

भास्कर संवाददाता| भीलवाड़ा भाजपा जिला संगठन एवं महिला मोर्चा के सानिध्य में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में महिला लाभार्थी संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। राखी राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के प्रति नजरिया बदला है। आज की महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की ग्रोथ इंजन हैं। लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाएं अब रोजगार मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बन रही हैं। महिला मोर्चा का उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र महिलाओं को लाभ दिलाना टास्क है ​राठौड़ ने बजट का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले बजट में महिला उत्थान के लिए 6% राशि आरक्षित थी, जो पिछले वर्षों की तुलना में 37% अधिक है। उन्होंने हर बूथ महिला मजबूत अभियान का आगाज करते हुए कहा कि अब हर बूथ पर 11 महिला कार्यकर्ताओं की टीम पार्टी के विजन और राष्ट्र निर्माण की भावना को घर-घर पहुंचाएगी। संचालन इंदु बंसल एवं सावित्री शर्मा ने किया। महावीर समदानी ने बताया कि ​पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर, ​युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत, अंजू मिश्रा, पिंकी मान्डावत, ​संभाग प्रभारी वनिता जेमन, ​महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, मंजू चेचानी, आरती कोगटा, ललिता कंवर, ​लाभार्थी संवाद सहसंयोजक नेहा नागर, अभिश्रुत्रा सोलंकी, रागिनी गुप्ता, मीनाक्षी नाथ, सुमित्रा पोरवाल, रेखा शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परिवारवाद नहीं, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिले टिकट: मेवाड़ा ​भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि भाजपा सत्ता और संगठन दोनों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करती है। आगामी चुनावों में टिकट केवल सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को ही दिया जाना चाहिए, न कि किसी नेता या परिवार की महिला को। मेवाड़ा ने हाल ही में आयोजित स्वदेशी मेले की सफलता के लिए महिला मोर्चा की सराहना की। ​नारी शक्ति वंदन और 50% आरक्षण की बात ​राखी राठौड़ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 33% आरक्षण के लिए मोदी सरकार का आभार जताया। महिलाओं की प्रतिभा को देखते हुए भविष्य में 50% भागीदारी की उम्मीद जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *