भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के मजदूर मंडल की ओर से पांसल चौराहा पर मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत एक दिवसीय धरना-अनशन किया। धरना सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि मनरेगा गरीब परिवारों के लिए जीवन सुरक्षा कवच है। भाजपा सरकार इसे खत्म कर गरीबों की रोजी-रोटी छीनना चाहती है। कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।कार्यक्रम मजदूर मंडल प्रभारी एवं पार्षद प्रकाशचंद्र ओझा एवं सह-प्रभारी अरूणकुमार राय के नेतृत्व में हुआ। संचालन कुंदन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में संजय पेड़ीवाल, मनोज पालीवाल, अनिल राठी, राजेंद्र जैन, कुणाल ओझा, डॉ. फरियाद मोहम्मद, अशोक जैन, दीपक पुरोहित, योगेश सोनी, शांतिलाल धौलपूरिया, करिश्मा धौलपुरिया, हमीद रंगरेज, सुरेश बंब, शिवराज सुराणा, श्यामलाल पाराशर, गोपाल खटीक, श्रुति जैन, अनवर हुसैन, कश्मीर मोहम्मद, कमलकुमार प्रजापत, दिनेश पाराशर, दुर्गेश पानेरी, राजकुमार जैन, खेमराज पनवा आदि मौजूद रहे।


