सनलाइट सोलर द्वारा सोलर पर आकर्षक ऑफर उपलब्ध

भीलवाड़ा| कमला ऑर्किड, टीवीएस शोरूम के सामने, अजमेर रोड, भीलवाड़ा स्थित सनलाइट सोलर एंटरप्राइजेज पर बढ़ती बिजली दरों से आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक योजना शुरू की गई है। कंपनी द्वारा घरों, प्रतिष्ठानों और कृषि क्षेत्र के लिए रूफटॉप एवं ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उपभोक्ता अपने बिजली बिल को शून्य के करीब ला सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से 78,000 तक तथा राज्य सरकार की ओर से 17,000 तक की सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। कंपनी द्वारा टाटा और अदाणी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के उच्च गुणवत्ता वाले सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। 3 किलोवाट सोलर सिस्टम मात्र 1.60 लाख तथा 5 किलोवाट सोलर सिस्टम 2.40 लाख की किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सनलाइट सोलर एंटरप्राइजेज द्वारा सोलर रूफटॉप, सोलर स्ट्रीट लाइट, एवं बैटरी सहित संपूर्ण सोलर समाधान प्रदान किए जा रहे हैं। ऋण सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें सरकारी बैंकों के माध्यम से बिजली बिल के बराबर किस्त पर सोलर सिस्टम लगाया जा सकता है। साथ ही कम ब्याज दर पर मूलधन एवं ब्याज राशि 3 से 4 वर्षों में वसूल होने का दावा किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *