भीलवाड़ा| शहर से खाटूश्याम के लिए रविवार को निशान लेकर पैदल रवाना हुए श्याम भक्तों का युवा जिला अग्रवाल सम्मेलन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शास्त्रीनगर श्याम मंदिर से खाटूश्याम दल रवाना हुआ। भीलवाड़ा से पंडित दिनेश गौड़, विवेक शाह, अंकित रोहिवाल, विनय रोहिवाल आदि पैदल रवाना हुए। पदयात्री विवेक शाह ने बताया कि यात्रा करीब 10 दिनों में पूरी होगी। अमित अग्रवाल ने बताया कि युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित नागौरी की प्रेरणा से युवा जिलाध्यक्ष दिनेश कामलिया, महामंत्री कृष्णा अग्रवाल,जय अग्रवाल, भरत अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, विवेक गोयल आदि ने पुष्प वर्षा की।


