कॅरियर मार्गदर्शन मेला: विद्यार्थियों को सिविल सेवा की जानकारी दी

भास्कर संवाददाता | झाड़मऊ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कड़लावद में कॅरियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा मुकेश दांगी, सहायक प्राध्यापक ने सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बड़ी सफलता के लिए लगातार मेहनत और धैर्य आवश्यक है। प्राचार्य सुरेश दांगी ने संचालन किया, जबकि आभार जगदीश दांगी ने माना। कार्यक्रम में शिक्षक, पालक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *