वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान किया

भास्कर संवाददाता | माचलपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माचलपुर में वार्षिकोत्सव एवं शिक्षक विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। सेवानिवृत्त शिक्षक मोहनलाल स्वर्णकार का पुष्पहार, साफा व स्मृति-चिन्ह देकर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत व नाट्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। अतिथियों ने नैतिक शिक्षा व अनुशासन पर बल दिया। अंत में प्राचार्य दिनेश गौतम ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *