वार्ड-4: सीसी सड़क बनी मुसीबत, घरों के सामने भर रहा गंदा पानी

भैरूंदा | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 की भाईलाल कॉलोनी में हाल ही में बनी सीसी रोड अब लोगों के लिए परेशानी बन गई है। सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी हुई। तय मानकों का पालन नहीं किया गया। सड़क को जरूरत से कम ऊंचाई पर बनाया गया। बीच में ढाल दे दी गई। इससे आसपास के घरों के सामने गंदा पानी जमा होने लगा है। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई। हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। कुछ लोगों ने मजबूरी में अपने घरों के सामने सड़क पर ही अस्थायी नाली जैसी व्यवस्था बनाई है। इसके बाद भी पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही। रहवासियों को रोजाना गंदे पानी, कीचड़ और बदबू से जूझना पड़ रहा है। लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। – सुनील गोलिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *