साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी गीत-संगीत से दी

अहमदपुर| क्षेत्र में बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देने के लिए नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के कार्यक्रम चल रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाना है। शिवपुरी की जतन उजाला सेवा संस्था को बैंक की ओर से 100 वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम करने की अनुमति मिली है। इसी क्रम में पान बिहार, श्यामपुर की बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी। बताया गया कि अब किसानों को खाद लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। किसान टोकन प्रणाली से खुद खाद बुक कर सकते हैं। इस मौके पर जतन उजाला सेवा संस्था से नयन चतुर्वेदी, समिति प्रबंधक दीपक सिंह, समिति के कर्मचारी, सदस्य किसान और सहकारी प्रबंध संस्थान भोपाल से प्रभात पटेल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *