श्याम भजन महोत्सव: देर रात तक झूमे श्रद्धालु

बिलकिसगंज| बमूलिया में श्री खाटू श्याम भजन महोत्सव में भक्ति का माहौल देखने को मिला। देर रात तक पूरा परिसर श्याम बाबा की भक्ति में डूबा रहा। आयोजन संत सिंगाजी महाराज के दरबार में हुआ। इसे श्रीजी मंगलम इवेंट के तत्वावधान में प्रहलाद सिंह परमार ने आयोजित किया। भोपाल से आए भजन गायक पंकज पांचाल ने भावपूर्ण भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। अकोदिया से दीपक सिंह सिसोदिया और शुजालपुर से खुशी सेन ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। भजन गायक मोहित जोशी ने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *