विधर्मियों को घर बुलाना और मेल मिलाप बंद करना चाहिए : पं. पाठक

भास्कर संवाददाता| सीहोर भाऊखेड़ी शिवालय परिसर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला शारीरिक प्रमुख जितेंद्र सेन ने कहा कि हिंदू समाज की अखंडता का असर पाकिस्तान तक होता है। कतर, युएई, सऊदी अरब, अमेरिका और चीन जैसे देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान होता है। जहां हिंदू घटता है, वहां देश बंटने लगता है। हिंदू एक रहेगा, तभी सुरक्षित रहेगा। सम्मेलन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। यात्रा भाऊखेड़ी के प्रमुख मार्गों से निकली। डीजे, बैंड-बाजे और भगवा ध्वजों के साथ यात्रा निकाली गई। पंडित मोहित राम पाठक ने कहा कि हिंदुओं को पहले मंदिरों की देखभाल करना आना चाहिए। विधर्मियों को घर बुलाना और ज्यादा मेल-मिलाप बंद करना चाहिए। हम सनातन धर्मी हैं, हमें अपनी परंपराओं का ध्यान रखना होगा। एकजुटता ही एक दिन हिंदू राष्ट्र बनाएगी जिला प्रचारक शाश्वत सक्सेना ने कहा कि दुनिया में 56 मुस्लिम देश हैं। हम अभी तक हिंदू राष्ट्र नहीं बना पाए हैं। हिंदू समाज की एकजुटता ही एक दिन हिंदू राष्ट्र बनाएगी। नारी शक्ति मंडल की जिला संयोजक शोभा चांडक ने कहा कि बेटियों को जिहादियों और विधर्मियों से बचाकर रखें। ये झूठा प्रेम करते हैं, फिर मारकर फेंक देते हैं। बेटियां अपने माता-पिता के सम्मान का ध्यान रखें। हम सनातनी हैं। मातृ शक्ति देवीरूपा है। शस्त्र हमारी शोभा हैं। सम्मेलन में भाऊखेड़ी मंडल के सभी गांवों से हजारों ग्रामीण शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *