हजरत दूल्हा बादशाह बाबा का उर्स 7 मई से

सीहोर| हजरत दूल्हा बादशाह बाबा की मजार पर तीन दिवसीय उर्स 7 मई से शुरू होगा। इस बार कव्वाली कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के संरक्षक शमशूल हसन बल्ली और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर मुख्य अतिथि होंगे। रविवार को दरगाह परिसर में बैठक हुई। इसमें उर्स की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनोज शर्मा और विशेष अतिथि ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर कुरैशी रहे। त्यौहार कमेटी अध्यक्ष रिजवान पठान और उर्स कमेटी अध्यक्ष नौशाद खान ने अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। बैठक को शेख इस्माइल, नईम बाबा, सेवा यादव और आरिफ ने संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *