सीहोर|ग्राम बिजौरा में कथा वाचक सुरेशानंद की श्रीराम कथा का समापन रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन गुरुदेव दुर्गा प्रसाद कटारे ने सुरेशानंद का फूल-मालाओं से स्वागत किया। आयोजन समिति ने मंच पर कटारे बाबा का भी सम्मान किया। कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य और धर्म के संदेशों का सुंदर वर्णन हुआ। श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ।


