माझा हाउस का कार्यक्रम, पल्लवी इयर के यात्रा संस्मरण, पीरो की क्रांतिकारी शायरी ने बांधा समां

‘माझा हाउस’ ने इस वर्ष के अपने पहले कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया, जिसमें विश्व विख्यात लेखिका पल्लवी इयर, कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी की प्रो. अंशु मल्होत्रा और मशहूर गायिका राधिका सूद मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की संस्थापक प्रीती गिल ने अतिथियों के स्वागत और परिचय के साथ की। उन्होंने बताया कि पल्लवी इयर चीन में रहने वाली पुरस्कार विजयती लेखक और पत्रकार हैं जिन्हें दुनिया भ्रमण का अनुभव है और अपने सफर से जो कुछ उन्होंने सीखा, समझा और जाना उस अनुभव को अपनी किताबों में दर्ज किया। इस कार्यक्रम में वो अपनी नवीनतम पुस्तक ट्रैवल्स इन द अदर प्लेस पे बात करने आई थी। पल्लवी ने बताया कि जब हम सफर करते हैं तो हमें खुद को नयी जगह और उसके सभ्याचार में रचने की कोशिश करनी चाहिए जबकि उन्होंने देखा है कि बहुत लोग अपने आप को नई जगह में अजनबी और पर्यटक के तौर पे ही देखते और रहते हैं। कार्यक्रम के दूसरे स्त्र में कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाली अंशु मल्होत्रा ने पंजाब की क्रांतिकारी महिला कवि मानी जाने वाली पीरो की ज़िंदगी और कविताओं पे चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *