खत्री सभा महिला मंडल एवं खत्री सभा अमृतसर के संयुक्त तत्वावधान में शर्मा कॉलोनी, तरनतारन रोड स्थित शक्ति मॉडल पब्लिक स्कूल में छात्राओं के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। यह आयोजन महिला मंडल अध्यक्ष डॉ. स्वराज ग्रोवर, खत्री सभा उपाध्यक्ष सुनील खन्ना, स्कूल डायरेक्टर डॉ. संजीव शर्मा और समाजसेवी राजेश कोंडल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुरु रामदास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च की प्रोफेसर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रिपन बाला चानना ने अपनी पूरी मेडिकल टीम के साथ लगभग 4 घंटे तक 200 छात्राओं का विशेष कर स्त्री रोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।


