रायन इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ग्रेस पिंटो के नेतृत्व में प्ले-ग्रुप से कक्षा दूसरी तक के छात्रों हेतु ग्रेजुएशन डे और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। “वर्तमान में साहस रखो, भविष्य की ओर अग्रसर हो” विषय पर आधारित यह कार्यक्रम सुबह और शाम दो सत्रों में संपन्न हुआ। समारोह के सुबह के सत्र में राजीव पराशर मुख्य अतिथि रहे, जबकि शाम के सत्र में बी. विद्यासागर और लोकेंद्र सिंह ने शिरकत की। रायन संस्थान की डायरेक्टर मिस सोनल पिंटो की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का स्वागत ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ और विशेष बैज लगाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर आराधना और भक्ति नृत्य से हुई। छात्रों ने हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में स्वागत भाषण और नृत्य प्रस्तुत किया। रायन संस्थान के 50 वर्षों की उपलब्धियों का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।


