रानी का बाग माता लाल देवी जी के जन्म दिवस को लेकर भजन संकीर्तन किया जा रहा है। रविवार को मंदिर में सुबह 8 बजे श्री राम चरित मानस पाठ दुर्ग्याणा के गोस्वामी तुलसीदास मंदिर परिकर धर्मपाल द्वारा अपने साथियों के साथ किया। जबकि दोपहर और शाम को भजन मंडलियों द्वारा माता रानी का संकीर्तन किया। शाम को गणेश वंदना से शुरू किए संकीर्तन के बाद कई भजन गाए गए। मंदिर कमेटी की और संगत के सहयोग से कराए जा रहे हरिनाम संकीर्तन दौरान महिलाओं ने जैसे ही ‘इक्क दर माई दा वण्डण वाला भजन गाया तो मंदिर परिसर में बैठे भक्तजन सराबोर हो उठे। अंत में मंदिर कमेटी ने भजन गायकों को सम्मानित किया। वहीं माता लाल देवी जी को कई तरह के व्यजनों से भोग लगाकर उसका प्रसाद बांटा।। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद रहे।


