श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर ग्रीन फील्ड में भगवान वेंकटेश्वर जी का 17वें ब्रह्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। मंदिर से शुरू होकर प्रभात फेरी आस-पास के इलाकों में पहुंची। मंदिर के प्रधान चरणजीत अग्निहोत्री और चरणजीत भास्कर की अध्यक्षता में निकाली प्रभातफेरियां 15 फरवरी तक चलेंगी। जबकि 20 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं 21 फरवरी को भगवान का कल्याणोत्सव होगा। स अवसर पर धर्मपाल पराशर, रवि शर्मा, अनिल अरोड़ा, विश्वनाथ अरोड़ा समेत कई भक्त मौजूद रहे।


