प्रभातफेरी में ‘डम डम शिवा दा डमरू बजदा’ गूंजा

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवाला बाग भाइयां से रविवार सुबह 6 बजे से 12 बजे तक प्रभातफेरी निकाली। मंदिर के सभी पंडितों ने मिलकर मंत्रोच्चारण किया। प्रदान जतिंदर अरोड़ा और महासचिव संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में निकाली प्रभातफेरी दौरान कई शिव भक्त शामिल हुए। यह फेरी मंदिर से शुरू होकर शिवाला के आस-पास के कई इलाकों के शिव भक्तों के घरों में पहुंची। मंदिर कमेटी ने फूलों से सजी पालकी में चांदी के पंचमुखी शिवलिंग को विराजमान किया। फेरी जिन इलाकों और घरों में पहुंची वहां भक्तों ने बाबा का फूलों से स्वागत किया। वहीं फल मिठाई समेत कई तरह के भोग लगाकर उसका प्रसाद बांटा। इसी दौरान मंदिर कमेटी ने कई शिव भक्तों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर अश्विनी शर्मा, विजय रौली, प्रवीण महाजन, पवन महाजन, संजय महाजन, गौतम, विनोद सेठ, मनीष हांडा, मुरारी लाल, राजू, रिशु समेत कई शिव भक्त पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *