छेहर्टा रोड पर स्थित संधू कालोनी के चौक पर स्ट्रीट लाइट पिछले लंबे समय से बंद है। यहां से गुजर रहे राहगीरों और इलाका निवासियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस रोड से ज्यादातर कई लोगों से लूटपाट की वारदातें भी होती हैं। प्रशासन को इस स्ट्रीट लाइट को जल्द सही करवाना चाहिए जिससे कि इलाका निवासियों और राहगीरों को सुरक्षित महसूस हो सके। -गुरजिंदर सिंह निवासी नारायणगढ़


