डीआर मॉडर्न सीनियर सेकंडरी स्कूल में वन्दे मातरम् की गूंज

डीआर मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा डीआर जूनियर कैंपस में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस वर्ष यह आयोजन वन्दे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भी विशेष रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम् गीत के उच्चारण से हुई। कार्यक्रम के आरंभ में पधारे सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उसके पश्चात दीप प्रज्वलन समारोह सम्पन्न हुआ। इसके बाद स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र पठानिया, चेयरमैन डीएस पठानिया तथा प्रिंसिपल हिमानी पठानिया द्वारा सभी अतिथियों का फूलों के गुलदस्तों के साथ औपचारिक स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट एवं नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित डॉ. जेपी शूर उपस्थित रहे। उनके साथ हरियावल पंजाब से पीएन शर्मा, हरप्रीत सिंह,संदीप सल्होत्रा तथा महिला विंग से निधि, रीना कश्यप, मनप्रीत कौर और जसप्रीत कौर ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *