राजनांदगांव | सोमनी पुलिस ने सोशल मीडिया में अश्लील विडियो पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीर्थराज पांडेय ने फेसबुक एकाउंट में आपत्तिजनक विडियो पोस्ट की थी। जिसकी शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी तीर्थराज पांडे फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है।


