कांग्रेस ने मनरेगा बचाने सुकमा में किया प्रदर्शन

दोरनापाल| धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और मनरेगा नीति में बदलाव कर मजदूरों का हक छीनने का आरोप लगाते कांग्रेस ने सुकमा में धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर को मनरेगा संग्राम के तहत मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग करते ज्ञापन सौंपा। हरीश ने कहा कि जिले के किसान धान खरीदी केंद्रों तक अपना धान पहुंचाने कड़ा संघर्ष कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *