बस्तर| नगर पंचायत क्षेत्र के फरसापारा मिडिल स्कूल का भवन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक इसका लोकार्पण ही नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि भवन करीब तीन साल पहले बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन अब तक न तो भवन को लोकार्पित किया जा सका है और न ही यहां बच्चों की पढ़ाई ही शुरू हो पाई है। इन हालातों में बच्चों को पुराने जर्जर भवन में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे बच्चों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। – अशोक हरदाहे, बस्तर


