दोरनापाल| सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इरापल्ली में सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन ने मेडिकल कैंप का आयोजन किया। बटालियन कमांडेंट दीपक कुमार साहू के नेतृत्व में आयोजित मेडिकल कैंप में ग्रामीणों का इलाज कर उन्हें दवाएं दी गईं। इसके साथ ही स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। बटालियन के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. दर्शप्रीत सिंह ने ग्रामीणों का इलाज किया। इस दौरान सहायक कमांडेंट आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों व फोर्स के बीच समन्वय बनाने के साथ क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर हैं। इस दौरान कंपनी कमांडर मुकुंद सिंह सहित अन्य मौजूद थे।


