रिहायशी कॉलोनी विजय पथ, सेक्टर-11 का मामला:कॉलोनी में ब्लैक थार का आतंक, 4 कारों को मारी टक्कर, लोगों पर चढ़ाने का प्रयास

मानसरोवर स्थित रिहायशी कॉलोनी विजय पथ, सेक्टर-11 में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ब्लैक थार ने अफरा-तफरी मचा दी। चालक ने लापरवाही व खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए घरों के बाहर खड़ी चार कारों को टक्कर मार दी। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने वाहन भीड़ की ओर मोड़ दिया। शिप्रापथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया कि ब्लैक कलर की थार में सवार कुछ युवक कॉलोनी की संकरी गलियों में भी तेज रफ्तार से दौड़ा रहे थे। अचानक आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार चालक ओवरस्पीड में गाड़ी दौड़ा रहा था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *